{"_id":"641d95f3d3d80d922a073534","slug":"jharkhand-lab-assistants-recruitment-2023-for-690-posts-know-how-to-apply-online-at-jssc-nic-in-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Lab Assistants Vacancy 2023: प्रयोगशाला सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, यह है प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Jharkhand Lab Assistants Vacancy 2023: प्रयोगशाला सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, यह है प्रक्रिया
Fri, 24 Mar 2023 05:52 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:52 PM IST
सार
Jharkhand Lab Assistants recruitment 2023: झारखंड में प्रयोगशाला सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
JSSC Recruitment 2023
- फोटो : Social Media
विस्तार
Jharkhand Lab Assistants recruitment 2023: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन कई विषयों के लिए प्रयोगशाला सहायकों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए पांच अप्रैल 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख चार मई 2023 तक है।
विज्ञापन
पदों का विवरण
| पद का नाम | अनारक्षित | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | बीसी1 | बीसी2 | कुल |
| प्रयोगशाला सहायक (भौतिक शास्त्र) | 93 | 22 | 60 | 23 | 18 | 14 | 230 |
| प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र) | 93 | 22 | 60 | 23 | 18 | 14 | 230 |
| प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) | 93 | 22 | 60 | 23 | 18 | 14 | 230 |
| कुल पद | 279 | 66 | 180 | 69 | 54 | 42 | 690 |
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
झारखंड में प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगी। राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 50 रुपये है।शैक्षणिक योग्यता
झारखंड सरकार की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए कट-ऑफ 45 फीसदी है।