JNU Recruitment 2023: जेएनयू में शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 2.18 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jawaharlal Nehru University Teaching Recruitment 2023: जेएनयू ने शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
JNU Assistant Professor Recruitment 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित कई संकाय पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2023 तक है।
JNU Vacancy रिक्तियों का विवरण
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षण पदों पर 59 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
प्रोफेसर - 22 पद
-
एसोसिएट प्रोफेसर - 30 पद
-
सहायक प्रोफेसर - 07 पद
JNU Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
जेएनयू की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
JNU Faculty Recruitment शैक्षणिक योग्यता
जेएनयू में शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में न्यूनतम 55% अंकों (या पॉइंट स्केल पर समकक्ष ग्रेड, जहां लागू हो) के साथ पीएचडी और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास किसी विश्वविद्यालय, कॉलेज या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/उद्योग में सहायक प्रोफेसर के समकक्ष शैक्षणिक/अनुसंधान पद पर न्यूनतम आठ वर्ष का शिक्षण /या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए।
Jawaharlal Nehru University Recruitment वेतन
-
प्रोफेसर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच वेतन मिलेगा, जो अकादमिक वेतन स्तर 14 के अंतर्गत आता है।
-
एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त उम्मीदवार को अकादमिक वेतन स्तर -13ए के तहत 1,31,400 रुपये से 2,17,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
-
सहायक प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शैक्षणिक वेतन स्तर -10 के तहत 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।