फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jammu and Kashmir Service Selection Board recruitment for fourth class posts, till now more than one lakh people have registered

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने निकाली चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती, अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

Sun, 19 Jul 2020 08:04 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 19 Jul 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Service Selection Board recruitment for fourth class posts, till now more than one lakh people have registered

JKSSB Recruitment 2020 : जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने 10 जुलाई, 2020 से 8575 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2020 है। चतुर्थ श्रेणी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कों न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास तथा अधिकतम 12वीं पास होना जरूरी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह यानी 17 जुलाई, 2020 तक जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर 1,35,590 उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण किए गए हैं और 62,080 उम्मीदवारों ने चतुर्थ श्रेणी के इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जबकि 10 जुलाई, 2020 से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत हुई। वहीं यह भी देखा गया कि 16 जुलाई, 2002 को लगभग 82,000 लोगों ने पहली बार जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर आए।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जिला / मंडल / केंद्र शासित प्रदेश कैडर के विभिन्न विभागों के लिए चतुर्थ श्रेणी के 8575 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में दो हेल्पलाइन भी शुरू की हैं। जम्मू के उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर है 0191-247001 और श्रीनगर के उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर है - 0194-2435089।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हेल्पलाइन से उम्मीदवार सुबह के 9 बजकर 30 मिनट से शाम के 5 बजकर 30 मिनट तक ऑनलाइन फार्म भरने में आ रही परेशानियों के हल प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार को कोई भी तकनीकी समस्या के कारण या किसी अन्य कारणों से आवेदन पत्र जमा करने में कठिनाई होती है तो, वह मार्गदर्शन आदि मांगने के लिए ssbjkgrievance@gmail.com पर एक मेल भी भेज सकतेे है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा निकाले गए चतुर्थ श्रेणी के पदों पर जम्मू कश्मीर के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।


इन जिलों में होंगी भर्तियां -
गांदरबल, पुंछ, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, बांदीपोरा, रामबन, बारामूला, किश्तवाड़, कुलगाम, डोडा, कठुआ,  कुपवाड़ा, शोपियां,  श्रीनगर, उधमपुर, राजौरी, सांभा

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed