ITBP Constable 2018: भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ITBP ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट साइट के माध्यम से recruitment.itbpolice.nic.in पर देख सकते हैं। संगठन ने परिणाम के साथ कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं। परीक्षा जनवरी 2019 में आयोजित की गई थी और उत्तर कुंजी 29 मार्च, 2019 को जारी की गई थीं।
ITBP कांस्टेबल रिजल्ट 2018: ऐसे चेक करें अपना परिणाम-
- सबसे पहले ITBP की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आईटीबीपी कांस्टेबल परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने परिणाम पीडीएफ प्रारूप में खुल जाएंगे।
- भविष्य के लिए अपने परिणाम का प्रिंट आउट ले लें और संभालकर रखें।
मु्ख्य तथ्य-
- 218 कॉन्स्टेबल के पदों को भरने के लिए ये भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।
- लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।
- मेडिचल टेस्ट 8 जुलाई से 10 जुलाई के बीच बेस हॉस्पिटल आईटीबीपी, दिल्ली में होगा।
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...