फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   It is necessary to pass 10th to participate in PET-safalta

UPSSSC PET 2022: PET में हिस्सा लेने के लिए 10वीं पास होना है जरूरी, इसके बाद किन भर्तियों में कौन सी योग्यता

Fri, 22 Jul 2022 06:51 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 22 Jul 2022 06:51 PM IST
सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक है।

विज्ञापन
It is necessary to pass 10th to participate in PET-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 में शामिल होने का अभ्यर्थियों के पास आखिरी मौका है। दरअसल इस पात्रता परीक्षा के लिए 28 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई को समाप्त हो जाएगी।  इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। PET 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा निकाले जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

PET के बाद की भर्तियों में किन अभ्यर्थियों को मिलेगा शामिल होने का मौका :

UPSSSC राज्य में जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 2142 पदों, लेखपाल के 4000 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इन पदों के लिए जरूरी योग्यताओं की बात करें तो VDO और लेखपाल के पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक या समकक्ष डिग्री, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास होने के साथ पद की जरूरत के हिसाब से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।

विज्ञापन

PET के आधार पर कहाँ होंगी भर्तियां :

यूपी एएनएम, मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET अनिवार्य है। इन पदों के साथ UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की सभी भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed