फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO recruitment of Scientist post last date today December 19 apply on isro.gov.in

ISRO Recruitment 2022: इसरो में वैज्ञानिक और अभियंता के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका,जल्दी करें

Mon, 19 Dec 2022 02:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 19 Dec 2022 02:17 PM IST
सार

ISRO Recruitment 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसरो की ओर से वैज्ञानिक और अभियंता पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके आवेदन का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
ISRO recruitment of Scientist  post last date today December 19 apply on  isro.gov.in
इसरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ISRO Recruitment 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसरो की ओर से वैज्ञानिक और अभियंता पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसरो भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 19 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 29 नवंबर से शुरू की गई थी, जिसका आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) की ओर से वैज्ञानिक और अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/ कंप्यूटर साइंस आदि ब्रांच के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरू की गई है। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 19 दिसंबर, 2022 तक है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी करें।

विज्ञापन

 

ISRO Recruitment 2022  यह है भर्ती विवरण

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 दिसंबर, 2022 तक कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 68 पदों को भरना है, जिनमें से 21 रिक्तियां वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद के लिए हैं। 33 वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (मैकेनिकल) पदों के लिए, और 14 वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (मैकेनिकल) इंजीनियर 'एससी' (कंप्यूटर साइंस) पदों के लिए हैं।

 

ISRO Recruitment 2022 वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती पात्रता मानदंड

इसरो वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती के लिए न्यूनतम 65 फीसदी नंबरों के साथ इंजीनियरिंग बीई/ बीटेक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट यानी गेट 2021 या गेट 2022 की परीक्षा का क्वालिफाई करने का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी है। वहीं, इसरो की भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक युवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed