ISRO Recruitment: इसरो में टेक्नीशियन-बी पदों पर भर्ती, आईटीआई वालों के लिए है सुनहरा मौका; जल्दी करें अप्लाई
ISRO Recruitment 2023: इसरो ने टेक्नीशियन-बी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी जानकारी पाने के लिए खबर को पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ISRO Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने टेक्नीशियन-बी पदों पर भर्ती निकाली है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ISRO Recruitment 2023 Vacancy Details: रिक्ति विवरण
इसरो के इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन-बी की 54 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 है। हालांकि, शुरुआत में, सभी उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में प्रति आवेदन समान रूप से 500 रुपये का भुगतान करना होगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और एक स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।