फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Intelligence Bureau IB SA Tier-II Result 2026 Released, Candidates Shortlisted for Interview Round

IB SA Tier-II Result OUT: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर-2 का रिजल्ट जारी, जानें कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Fri, 08 May 2026 03:35 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 08 May 2026 03:35 PM IST
सार

IB SA Tier-II Result 2026 OUT: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर-2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। टियर-I और टियर-II परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Intelligence Bureau IB SA Tier-II Result 2026 Released, Candidates Shortlisted for Interview Round
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IB SA Tier-II Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव टियर-2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टियर-2 की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आईबी ने टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। टियर-2 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को बहुत जल्द ही इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आंमत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जल्द

29-30 सितंबर 2025 को हुई Tier-I परीक्षा और 22 फरवरी 2026 को आयोजित Tier-II परीक्षा के आधार पर कुछ उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। जिन अभ्यर्थियों ने न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल किए हैं, उन्हें अब इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होना होगा। तृतीय चरण के लिए ई-एडमिट कार्ड और कॉल लेटर जल्द जारी किए जाएंगे।

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई सूची मेरिट क्रम में नहीं है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रोल नंबर और SIB के अनुसार सूची तैयार की गई है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से अपना रोल नंबर देख सकें।

देखें रिजल्ट

अंतिम चयन अभी बाकी

ब्यूरो ने कहा है कि केवल द्वितीय चरण की परीक्षा पास करने से किसी उम्मीदवार का अंतिम चयन तय नहीं माना जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू, चरित्र एवं पूर्ववृत्त जांच, मेडिकल परीक्षा और सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद ही किया जाएगा। यदि परिणाम में बाद में कोई गलती या त्रुटि मिलती है तो उसे सुधारने का अधिकार भी इंटेलिजेंस ब्यूरो के पास सुरक्षित रहेगा।

4987 पदों पर होगी भर्ती

टियर-2 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब जल्द ही टियर-3 यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4987 उम्मीदवारों की नियुक्ति सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव पद पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed