रेलवे का एलान : एनटीपीसी परीक्षा के लिए 1 अप्रैल से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, पढ़िए विस्तृत खबर
- 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2021 तक आयोजित होंगी एनटीपीसी स्टेज VI की परीक्षाएं
- 1 से 7 अप्रैल तक चलाई जाएगी पटना-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन
- आनंद विहार टर्मिनल - पटना ट्रेन 2 से 8 अप्रैल तक होगी परिचालित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) स्टेज VI की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2021 तक आयोजित होने जा रही हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा संचालित एनटीपीसी परीक्षा के लिए चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन की तारीख में बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक पटना एनटीपीसी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन रोज 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होगा।
यह भी पढ़ें - Goa Police Recruitment 2021: इस विभाग में शुरू हुई 1097 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
परीक्षा स्पेशल ट्रेन का यह है निर्धारित रूट
जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, पटना से आनंद विहार के बीच ट्रेन नंबर 03297, एक अप्रैल से सात अप्रैल और आनंद विहार से पटना के बीच ट्रेन नंबर 03298, दो से आठ अप्रैल तक चलाई जाएगी। कुल 22 कोच वाली यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, अनुग्रह नारायण, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर के रास्ते होते हुए आनंद विहार जाएगी।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी : शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा 8393 पदों पर शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें आवेदन
यह है दोनों ट्रेनों का निर्धारित शेड्यूल
बता दें कि पहले एनटीपीसी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन को 30 मार्च से 8 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया था। किंतु बाद में तारीख में संशोधन कर दिया गया। पटना और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच पटना-आनंद विहार टर्मिनल एनटीपीसी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक प्रतिदिन पटना से 21:00 बजे से चलाई जाएगी। जो 18:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल - पटना एनटीपीसी परीक्षा स्पेशल 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनल से 21:30 बजे चलेगी और 17:00 बजे पटना पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें - काम की खबर : न्यू वेज कोड लागू हुआ तो आम कर्मचारियों के इन हैंड सैलरी में आएगी कमी