Indian Navy SSC Recruitment 2025: डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए इंडियन नेवी में भर्ती, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
Indian Navy SSC Recruitment: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Navy SSC Vacancy: अगर आपके पास इंजीनियरिंग, बीएससी, बीएससी (आईटी) या बीकॉम की डिग्री है और आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास भारतीय नौसेना में करियर बनाने का शानदार अवसर है। भारतीय नौसेना ने कार्यकारी, शिक्षा और तकनीकी शाखा में विभिन्न पदों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों की भर्ती हेतु विस्तृत अधिसूचना जारी की है।
शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से अधिकारियों के विभिन्न 260 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
Indian Navy SSC Vacancy: रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 260 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- एग्जीक्यूटिव ब्रांच - 57 पद
- पायलट - 24 पद
- नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर - 20 पद
- एयर ट्रैफिक कंट्रोलर - 20 पद
- लॉजिस्टिक - 10 पद
- एजुकेशन - 7 पद
- इंजीनियरिंग ब्रांच - 36 पद
- इलेक्ट्रिकल ब्रांच - 40 पद
- नेवल कंस्ट्रक्टर - 16 पद
- नेवल अर्मामेंट इंस्पेक्ट्रॉकेट कैडर - 20 पद
- लॉ - 2 पद
- कुल पद - 260
Indian Navy SSC Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
प्रथम श्रेणी में बीई/बी.टेक, बीएससी/बी.कॉम/बीएससी (आईटी) सहित आवश्यक योग्यता रखने वाले और वित्त/लॉजिस्टिक्स/आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन/सामग्री प्रबंधन में किसी भी विषय में पीजी डिप्लोमा (अतिरिक्त योग्यता सहित) वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योग्य अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरल में जून 2026 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- संबंधित भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।