फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Recruitment 2024 Notification for MR- Musician posts released, Read all details here

Indian Navy Recruitment 2024: एमआर- संगीतकार पदों होगी भर्ती, जुलाई से कर सकेंगे आवेदन; जानें कैसे होगा चयन

Sat, 22 Jun 2024 05:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन शुरू करने वाला है। उम्मीदवार जुलाई से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2024 Notification for MR- Musician posts released, Read all details here
Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 1 जुलाई, से आधिकारिक वेबसाइट यानी- join Indiannavy.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2024 है। 
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्टेज 1 के लिए चुना जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानकीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को भर्ती चिकित्सा परीक्षा और अंत में स्टेज 2 की अंतिम स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

चयन प्रकिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्टेज 1 के लिए चुना जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानकीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को भर्ती चिकित्सा परीक्षा और अंत में स्टेज 2 की अंतिम स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित होना होगा।

परीक्षा पैटर्न 
भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती लिखित परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। इसमें कुल 50 अंकों के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा कुल अवधि 30 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

पात्रता 
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संगीत संबंधी योग्यता, तय वाद्य यंत्रो पर प्रवीणता, संगीत अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी का जन्म 1 नवंबर 2003 एवं 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ हो। 

शारीरिक मानदंड 
इस चरण में पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट और 30 सेकंड के भीतर 1.5 किमी की दौड़, 20 सिट-अप, 15 पुश-अप और 15 सिट-अप (घुटने टेककर) पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप और 10 शिट-अप (घुटने टेककर) करने के अलावा 8 मिनट में 1.5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

वेतन 
अग्निवीरों को एक निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ प्रति माह 30,000 रुपये का पैकेज दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी join Indiannavy.gov.in पर जाना होगा। 
  • होम पेज पर उपलब्ध रजिस्टर टैब पर क्लिक करें। 
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें 
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म डाउनलोड करें
  •  भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed