Indian Navy Recruitment 2022 : ट्रेड्समैन के 1531 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया होने जा रही है समाप्त, जानें चयन प्रक्रिया पूरा होने में लग सकता है कितना समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना में स्किल्ड ट्रेड्समैन के पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के पास इसके लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल नौसेना में स्किल्ड ट्रेड्समैन के 1531 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है और यह 20 मार्च 2022 को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2022 से शुरू हुई थी और इसमें 141 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए, 385 पद ओबीसी श्रेणी के लिए, 215 पद एससी श्रेणी के लिए, 93 पद एसटी श्रेणी के लिए तथा 697 पद अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। ट्रेड्समैन की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs PDF - Download Now की मदद ले सकते हैं।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
ट्रेड्समैन के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 10 अंक के प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 10 अंक के प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 10 अंक के प्रश्न, जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के प्रश्न तथा संबंधित ट्रेड से 50 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा का पूरा सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया पूरा होने में लग सकता है कितना समय :
नौसेना द्वारा कोरोना महामारी से पहले आयोजित की जाने वाली ट्रेड्समैन की भर्तियों में लिखित परीक्षा का आयोजन करके इसका रिजल्ट जारी करने में तकरीबन 4 से 5 महीनों का वक्त लगता था। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान आयोजित की गई ट्रेड्समैन भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करके इसका रिजल्ट जारी करने में तकरीबन 7 से 8 महीने का वक्त लगा था। गौरतलब है कि इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरा होने के एक महीने के भीतर परीक्षा आयोजित करवा ली जाती है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही की कोरोना महामारी की स्थिति काबू में रहने पर इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करने और इसका रिजल्ट जारी करने में तकरीबन 5 महीने का समय लग सकता है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।