फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Bank Recruitment 2022 last date to apply for the recruitment of Security Guard know how to apply sarkari naukri

Indian Bank Recruitment 2022: इस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Wed, 09 Mar 2022 11:55 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 11:55 AM IST
सार

Indian Bank Recruitment 2022: इंडियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले थलसेना, नौसेना और वायुसेना के भूतपूर्व सैनिकों का दसवीं पास होना जरूरी है।

विज्ञापन
Indian Bank Recruitment 2022 last date to apply for the recruitment of Security Guard know how to apply sarkari naukri
Indian Bank Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Indian Bank Recruitment 2022: बैंक भर्ती का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी को जारी है और बुधवार 9 मार्च, 2022 को इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार बिना कोई देर किए आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाकर अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन

Indian Bank Recruitment 2022: 202 पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से इंडियन बैंक द्वारा विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 202 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार इस बाता का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जा सकते हैं। अपने क्षेत्र में पदों की संख्या जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Bank Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इंडियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले थलसेना, नौसेना और वायुसेना के भूतपूर्व सैनिकों का दसवीं पास होना जरूरी है। वहीं, उच्च शिक्षा और स्नातक की डिग्री धारण करने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं हैं। वहीं, 15 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार एक्स-सर्विसमैन के कोटे के तहत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Indian Bank Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इंडियन बैंक भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित, शारीरिक परीक्षा आदि के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 40 अंक लिखित, 40 अंक शारीरिक, 10 अंक अंक स्थानीय भाषा परीक्षण और 10 अंक वैध हल्के मोटर वाहन कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के जोड़े जाएंगे। इसी के आधार पर मेरिट सूची का भी निर्माण किया जाएगा। 

Indian Bank Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • अब आवेदन पत्र को सबमिट कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed