Indian Army Group C Recruitment: भारतीय सेना में ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Indian Army Group C Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। एलडीसी, स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास और रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास की योग्यता होनी जरूरी है।
विस्तार
Indian Army Group C Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं तो आपके सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना (बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप) केंद्र रूड़की ने ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह हमारे खबर को पढ़कर इसमें दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Indian Army Group C Recruitment: 30 अप्रैल है आवेदन की आखिरी तारीख
भारतीय सेना केंद्र रूड़की में ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती का विज्ञापन 12 मार्च के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ था। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
Indian Army Group C Recruitment: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा कुल 36 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एलडीसी, स्टोर कीपर 2, रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
Indian Army Group C Recruitment: भर्ती का विवरण
- एलडीसी - 4
- स्टोर कीपर 2 - 3
- रसोइया - 19
- एमटीएस/चौकीदार - 5
- लस्कर - 2
- वॉशर-मैन - 3
Indian Army Group C Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। एलडीसी, स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास और रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास की योग्यता होनी जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है।
Indian Army Group C Recruitment: कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन ही निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर के और जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर के Commandant, Bengal Engineer Group and Cente, Roorkee, Haridwar, Uttarakhand- 247667 के पते पर भेज दें।