फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Air Force 2023: When will the process of Agniveer recruitment in the army start, details-safalta

Agniveer Bharti 2023 : सेना में अग्निवीर भर्ती 2023 में होंगे नए नियम, जानें अब क्या होगी चयन प्रक्रिया

Tue, 07 Feb 2023 01:09 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 07 Feb 2023 01:09 PM IST
सार

भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत जल्द ही अग्निवीर के पदों पर बम्पर भर्तियां आयोजित की जा सकती हैं। सेना कुछ ही दिनों में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। अगर आप भी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के करंट अफेयर्स से मदद ले सकते हैं।  
 

विज्ञापन
Indian Air Force 2023: When will the process of Agniveer recruitment in the army start, details-safalta
अग्निवीर परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर जवानों की भर्ती प्रक्रिया अब बदल दी गई है। पुरानी चयन प्रक्रिया को बदलते हुए सेना ने अग्निवीर भर्ती के तहत भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस रखा जाएगा। इस एंट्रेंस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना 15 फरवरी के आसपास जारी हो सकती है। सेंट्रल एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड फरवरी के तीसरे हफ्ते में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इस भर्ती में महिला व पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर पाएंगे। बदली हुई चयन प्रक्रिया में पहली बार एंट्रेंस एग्जाम का अप्रैल में आयोजन किया जा सकता है। ये प्रवेश परीक्षा देशभर के 200 से अधिक स्थानों पर आयोजित की जा सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी कैंडिडे्टस भारतीय सेना की वेबसाइट पर विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा सरकारी नौकरियों की बेहतर तैयारी के लिए Agniveer E Books और Current Affairs Ebook की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
अग्निवीर भर्ती सिलेबस 
अग्निवीर भर्ती सैलरी
अग्निवीर भर्ती ई बुक 

विज्ञापन

किसे मिल सकता है आवेदन का मौका

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो साइंस विषय से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है, जबकि नॉन साइंस विषयों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी भी विषय से 12वीं में 50 फीसदी अंकों के साथ उतीर्ण होना आवश्यक होता है। अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधी अन्य जरूरी योग्यताओं से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ये थी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में पहले उम्मीदवार शारीरिक फिटनेस टेस्ट से गुजरते थे, फिर चिकित्सा परीक्षण और इसके बाद ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाता था। 

 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed