फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Result 2022 Declared Andhra Pradesh Telangana Circles Cycle III results released sarkari result on appost.in

India Post GDS Result 2022: इंडिया पोस्ट जीडीएस आंध्र-तेलंगाना पोस्टल सर्कल के परिणाम जारी

Thu, 13 Jan 2022 03:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 03:53 PM IST
सार

India Post GDS Result 2022 : भारतीय डाक विभाग ने बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षा जीडीएस 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जीडीएस परीक्षा करीब 3500 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
India Post GDS Result 2022 Declared Andhra Pradesh Telangana Circles Cycle III results released sarkari result on appost.in
India Post GDS Result 2022 Declared - फोटो : PTI

विस्तार

India Post GDS Result 2022 Declared:  भारतीय डाक विभाग ने बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षा जीडीएस 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जीडीएस परीक्षा करीब 3500 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। सरकारी नौकरी के ये पद इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के लिए थे। दोनों सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए अभियान चलाया गया था। 

विज्ञापन

आंध्र सर्कल में 2296 तो तेलंगाना सर्कल में 1150 पद

इंडिया पोस्ट की अधिसूचना के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्कल (AP Postal Circle) में 2296 और तेलंगाना पोस्टल सर्कल (Telangana Postal Circle) में 1150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भारतीय डाक ने आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्कल और तेलंगाना पोस्टल सर्कल के लिए इन पदों पर भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : JKSSB JE Civil Result 2021: जेकेएसएसबी जेई सिविल भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अपना परिणाम (India Post GDS Result 2022) देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की सहायता के लिए भारतीय डाक विभाग की जीडीएस भर्ती के परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 

ऐसे चेक करें इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट

  1. उम्मीदवार सबसे पहले India Post की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं।
  2. ‘Results Released’ अनुभाग के तहत दिए गए लिंक आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्कल 2296 पद या तेलंगाना पोस्टल सर्कल 1150 पद पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
  4. इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2022 के तहत अपने आवेदन किए पोस्टल सर्कल का परिणाम चेक करें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इस रिजल्ट पीडीएफ फाइल को सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed