फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS recruitment 2023 Last date know how to apply at indiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS Bharti 2023: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती का आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 23 Aug 2023 11:07 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 23 Aug 2023 11:07 AM IST
सार

India Post GDS Recruitment 2023: संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग इंडिया पोस्ट में चल रही ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
India Post GDS recruitment 2023 Last date know how to apply at indiapostgdsonline.gov.in
India Post GDS Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

India Post GDS Recruitment 2023 Last Date: डाक विभाग में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 23 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन

Post Office Recruitment 2023 पदों का विवरण

  • अनारक्षित श्रेणी 13628 पद

  • ओबीसी 6051 पद

  • एससी 4138 पद

  • एसटी 2669 पद

  • ईडब्लूएस 2847 पद

  • पीडब्लूडी-ए 195 पद

  • पीडब्लूडी-बी 220 पद

  • पीडब्लूबी-सी 233 पद

  • PWD-DE 70 पद

डाक विभाग की इस भर्ती के तहत कुल 30041 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Post Office Recruitment 2023 आयुसीमा

डाक विभाग की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन

India Post GDS recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 10वीं गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी है। उम्मीदवार को 10वीं तक स्थानीय भाषा में पढ़ा होना भी जरूरी है। 
अन्य योग्यताएं: उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का ज्ञान, साइकिल चलाना आना चाहिए।

India Post GDS recruitment आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, सभी महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

Post Office Recruitment चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सिस्टम जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेरिट सूची कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर चार दशमलव की सटीकता के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

India Post GDS Recruitment वेतन

ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये वेतन मिलेगा। जबकि सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM), डाक सेवक (Dak Sevak) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये वेतन मिलेगा।


 

India Post GDS recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र जमा करें।

  • आगे के उपयोग के लिए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed