फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Recruitment 2021: Form submission date extended for recruitment to 2,357 posts in India Post, see full details here-safalta

India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक में 2,357 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म सबमिट करने की तारीख बढ़ी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Sat, 21 Aug 2021 12:27 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 21 Aug 2021 12:27 PM IST
सार

ग्रामीण डाक सेवक के 2357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सबमिट करने की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती के लिए पहले आवेदन करने की तारीख 19 अगस्त तक थी।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2021: Form submission date extended for recruitment to 2,357 posts in India Post, see full details here-safalta
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय डाक विभाग ने पश्चिम बंगाल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 2357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सबमिट करने की डेट को आगे बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू हुई थी और यह 19 अगस्त को समाप्त हो गई थी। लेकिन डाक विभाग द्वारा एक नोटिस निकालकर आवेदन सबमिट करने की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आपको सफलता के फ्री कोर्स की सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कब तक बढ़ाई गई है तारीख :

ग्रामीण डाक सेवक के इन 2357 पदों के लिए आवेदन सबमिट करने की आखिरी तारीख को 19 अगस्त से बढ़ाकर 22 अगस्त कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान सिर्फ वही अभ्यर्थी अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं, जो पहले से इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और उनके द्वारा सिर्फ आवेदन को फाइनल रूप से सबमिट किया जाना बाकी है। किसी भी नए अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी :

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके दसवीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा और इस मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी इतनी सैलरी और करने होंगे ये काम :

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को उनके पद के हिसाब से सैलरी दी जाएगी।अधिसूचना के मुताबिक बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह तथा जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी। साथ ही इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को डाक टिकट और स्टेशनरी बेचना, पोस्ट ऑफिस के खातों में पैसे जमा करना और निकालना, डाक का घर-घर जा कर वितरण करना तथा ब्रांच पोस्टमास्टर की उसके दैनिक आधिकारिक कार्यों में सहायता करना, जैसे काम करने होंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC GD, यूपी SI, UPSSSC PET या अन्य किसी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको फ्री क्लासेस के साथ साथ फ्री मॉक-टेस्ट और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed