{"_id":"64215cea26d7639ad50e4c3d","slug":"india-navy-agniveer-ssr-mr-recruitment-exam-result-out-download-online-at-joinindiannavy-gov-in-2023-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navy Agniveer Result 2023: नौसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Navy Agniveer Result 2023: नौसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 27 Mar 2023 03:18 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 27 Mar 2023 03:18 PM IST
सार
Indian Navy Agniveer MR, SSR Result 2023: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती एसएसआर/एमआर 01/23 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
navy
- फोटो : twitter
विस्तार
Indian Navy Agniveer MR, SSR Result 2023: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती एसएसआर/एमआर 01/23 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 रिक्तियां अग्निवीर (SSR) - 01/2023 बैच के लिए हैं और 100 रिक्तियां अग्निवीर (MR) - 01/2023 बैच के लिए हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर एसएसआर और एमआर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 07 और 09 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था और वे सभी परीक्षा के परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवार की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
Indian Navy Recruitment 2022 उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन तीन फेज में होने वाली परीक्षा से किया जाएगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद पीएफटी और प्रारंभिक मेडिकल परीक्षा और बाद में फाइनल रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।