फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Exim Bank MT Recruitment 2023 Registration for 45 posts at eximbankindia.in

Banking Jobs: इस बैंक में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती, डिटेल जानकर अभी कर दें अप्लाई

Tue, 17 Oct 2023 04:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 04:05 PM IST
सार

Banking Jobs: बैंकिंग फील्ड से संबंधित उम्मीदवारों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीच भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
India Exim Bank MT Recruitment 2023 Registration for 45 posts at eximbankindia.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

India Exim Bank MT Recruitment 2023: इंडिया एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंडिया एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - eximbankindia.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन करें आवेदन

यह भर्ती अभियान संगठन में 45 पदों को भरेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 21 अक्तूबर से शुरू होगी और 10 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। ऑनलाइन परीक्षा संभवतः दिसंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण नीचे बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

बैंकिंग परिचालन: 35 पद
डिजिटल टेक्नोलॉजी: 7 पद
राजभाषा: 2 पद
प्रशासन: 1 पद

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य पात्रता मानदंड देख सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल है। परीक्षा एडमिट कार्ड में दिए गए स्थानों पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (गैर-वापसी योग्य) सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। 

आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के द्वारा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed