फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   independence day 2020: This year, children will celebrate Independence Day online, schools prepare special

Independence day 2020: इस वर्ष ऑनलाइन मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों ने की खास तैयारी

Tue, 11 Aug 2020 08:51 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 11 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
independence day 2020: This year, children will celebrate Independence Day online, schools prepare special
independence day

Independence day 2020: 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूलों में भी कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। परंतु इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से स्कूल, कॉलेज और विश्विद्यालय बंद चल रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कई स्कूल ऑनलाइन माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इसके लिए स्कूलों ने खास तैयारी भी कर रखी है। जिस समय पर स्कूल में झंडा फहराया जाएगा, उस वक्त लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए बच्चे अपने घर से इसे देख सकेंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई स्कूलोंं की प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में अलग- अलग कक्षा के छात्रों द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बच्चों के साथ ही माता-पिता भी भाग लेंगे। वहीं कुछ शिक्षक स्कूल जाकर झंडा फहराएंगे और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गाजियाबाद में डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने बताया इस वर्ष कोरोना वायरस की वजह से ऑनलाइन असेंबली कराई जाएगी। पंरतु स्कूल को पूरी तरह से सजाया जाएगा। वहीं स्कूल प्रशासन के कुछ लोग जाकर झंडा फहराएंगे। वहीं पेंटिग प्रतियोगिता, काव्य पाठ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। साथ ही बच्चों को इतिहास से जुड़ी बाते भी बताई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed