{"_id":"61990023aa9826087b06258c","slug":"ima-recruitment-indian-military-academy-released-recruitment-on-mts-and-various-other-posts-know-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA Recruitment: भारतीय सैन्य अकादमी में एमटीएस सहित विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IMA Recruitment: भारतीय सैन्य अकादमी में एमटीएस सहित विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Sat, 20 Nov 2021 07:36 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:36 PM IST
सार
IMA Recruitment: भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशित होने के 45 दिनों तक होगी। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर दें।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
विज्ञापन
IMA Recruitment
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून ने एमटीएस और अन्य कई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 188 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को भारतीय सैन्य अकादमी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशित होने के 45 दिनों तक होगी। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर दें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
विज्ञापन
कुल पदों की संख्या -188
कुक स्पेशल- 12 पद
कुक आईटी-3 पद
एमटी डेवलपर- 10 पद
बूट मेकर/रिपेयर- 1 पद
एलडीसी- 2 पद
मसालची- 2 पद
फैटीग मैन- 21 पद
एमटीएस- 28 पद
ग्राउंड मैन- 46 पद
जीसी ऑर्डरली- 3 पद
ग्रुम- 7 पद
नाई- 2 पद
उपकरण रिपेयरर- 1 पद
साईकल रिपेयरर- 3 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट-1 पद
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह विभिन्न पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यताओं, आयु सीमा आदि को आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से देख सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
आवेदकों की चयन प्रक्रिया की बात करें तो यह पूरी तरह से मेरिट सूची पर आधारित होगी। अंतिम मेरिट सूची का निर्माण लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परीक्षा के बारे में समय आने पर सूचना दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ।
यह भी पढ़ें- IBPS PO Recruitment 2021: पीओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए , उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड