फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Roorkee Non-Teaching posts recruitment 2023 Apply online at iitr.ac.in

IIT Roorkee Recruitment 2023: गैर शैक्षणिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sat, 19 Aug 2023 01:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 19 Aug 2023 01:13 PM IST
सार

IIT Roorkee: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक है।

विज्ञापन
IIT Roorkee Non-Teaching posts recruitment 2023 Apply online at iitr.ac.in
IIT Roorkee jobs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

IIT Roorkee Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन

IIT Roorkee रिक्तियों का विवरण

आईआईटी रूड़की की तरफ से यह भर्ती अभियान 78 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 31 रिक्तियां ग्रुप बी पद के लिए और 47 रिक्तियां ग्रुप सी पदों के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT Roorkee Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 400 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

IIT Roorkee आयु सीमा

आईआईटी रूड़की की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। ग्रुप सी के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष, ग्रुप बी के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। आयु में छूट नियमानुसार लागू है।

IIT Roorkee ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed