फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you have ITI qualification then you will train in railways-safalta

Railway Recruitment 2022: अगर आपके पास है आईटीआई की योग्यता तो रेलवे में ट्रेनिंग करने का मिलेगा सुनहरा मौका

Wed, 16 Feb 2022 04:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 16 Feb 2022 04:29 PM IST
सार

। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट के लिए की जा रही है।
 

विज्ञापन

विस्तार

अगर आप भी रेलवे के साथ काम करने का मौका तलाश रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि भुवनेश्वर के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिस के लिए सैकड़ों पदों पर भर्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जो इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते  हैं वो आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च, 2022 तक विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आरआरसी,भुवनेश्वर अप्रेंटिस भर्ती के तहत कुल 756 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट के लिए की जा रही है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि इन दिनों सरकारी नौकरी के लिए कराए जाने वाले एग्जाम में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की ओर से  FREE Current Affairs - Download Now कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं और करेंट अफेयर्स विषय को मजबूत बना सकते हैं।  

विज्ञापन

अनिवार्य शैक्षिक योग्यता व उम्र 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही  उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। 

विज्ञापन

स्टाइपेंड 

अप्रेंटिस के लिए अंतिम रूप से सफल माने जाने वाले कैंडिडेट्स को राज्य सरकार द्वारा लागू प्रशिक्षण भत्ता देय होगा। हालांकि, इस भत्ते के अतिरिक्त उम्मीदवारों को कोई अन्य सुविधा जैसे मेडिकल सुविधा, रहने या खाने की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed