UPTET 2021: UPTET के आयोजन में बचा है अब 20 दिनों से भी कम का समय, बचे हुए समय मे इस तरीके से पढ़ाई कर अपने शिक्षक बनने के सपने को कर सकते हैं पूरा
UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 12जनवरी को जारी कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में अब 20 दिनों से भी कम का समय बचा है। इस परीक्षा की तारीख नजदीक आते जा रही है,वैसे वैसे अभ्यर्थियों की चिंता भी बढ़ते जा रही है। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। UPTET 2021 का आयोजन पहले 28 नवंबर को किया जाना था लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। इस बार UPTET में तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है उनका एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2022 को जारी कर दिया जाएगा। UPTET के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
इस तरीके से पढ़ाई करके हो सकते हैं सफल :
इस परीक्षा के आयोजन में अब 20 दिनों से भी कम का समय बचा है,इसलिए ये बचे हुए दिन अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा के इन अंतिम दिनों मे की गई तैयारी अभ्यर्थियों के रिजल्ट में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए बाकी बचे हुए दिनों में अभ्यर्थी नीचे दिए गए टिप्स का पालन करके अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं।
1. रिवीजन पर दे खास ध्यान :
अब परीक्षा में बहुत ही कम समय बचा है इसलिए आपने तैयारी करते समय जो नोट्स बनाएं हैं उनकी मदद से रिवीजन कीजिये। रिवीजन करते रहने से आपको टॉपिक्स को याद रखने में सहायता मिलेगी।
2. मॉक टेस्ट्स और प्रीवियस ईयर पेपर्स का करें अभ्यास :
आप इस परीक्षा में शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट्स और प्रीवियस ईयर पेपर्स का अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को समझने में सहायता मिलेगी और परीक्षा में आपकी स्पीड भी बेहतर होगी।
3. ज्यादा स्ट्रेस ना लें और खुद को हमेशा फोकस रखें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें और दिमाग को भटकने ना दे। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आप सही ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे। आप अच्छी नींद लें ,संतुलित आहार लें और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं। साथ ही अब परीक्षा में बेहद कम समय बचा है, इसलिए एक रूटीन बनाकर बेहद फोकस के साथ पढाई करें।
सफलता की सहायता से कर सकते हैं बेहतर तैयारी :
UPTETमें शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने का अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSCकी विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स,करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।