फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   If Board exams ae canceled due to Corona then know what formula can apply to pass students-safalta

UP Board Exams 2022: अगर कोरोना की वजह से रद्द होती हैं बोर्ड परीक्षाएं तो जान लें छात्रों को पास करने के लिए कौन सा फार्मूला लगा सकता है बोर्ड

Mon, 03 Jan 2022 12:00 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 03 Jan 2022 12:00 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकती हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
 

विज्ञापन
If Board exams ae canceled due to Corona then know what formula can apply to pass students-safalta
Board Students - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) राज्य में जल्द ही दसवीं और बारहवीं के प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी। बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक यह परीक्षाएं एक जनवरी 2022 से 10 जनवरी तक आयोजित होंगी। इस बार यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 28लाख छात्र दसवीं में तो 24लाख छात्र बारहवीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो,इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Online Board Preparation Classes- Join Now से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा:

UPMSB के मुताबिक दसवीं और बारहवीं के थ्योरी की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है। जबकि यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल की परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू किए जा सकते हैं। UPMSB जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक डेटशीट जारी कर सकती है। गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं इन चुनावों के बाद ही आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
To check the UP Board Time Table 2022 for class 10 and 12: click here. 
To check the UP Board Class 10 syllabus 2022: click here. 
To check the details related to UP Board Class 10th Admit Card: click here. 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर रद्द होती है परीक्षा तो छात्रों को ऐसे किया जा सकता है पास:

कोरोना महामारी के तीसरे लहर की वजह से अगर यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द करती है,तो छात्रों का रिजल्ट बोर्ड पिछले साल के फार्मूले के आधार पर तैयार कर सकती है। गौरतलब है 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के रद्द होने के बाद बारहवीं के छात्रों के रिजल्ट में 50प्रतिशत वेटेज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, 10 प्रतिशत वेटेज कक्षा 12 में आयोजित प्री-बोर्ड और 40 प्रतिशत वेटेज कक्षा 11की परीक्षा को दिया गया था। वहीं दसवीं के रिजल्ट के लिए कक्षा 9 के अंको को 50 प्रतिशत तथा कक्षा 10 के प्री-बोर्ड के अंको को 50 प्रतिशत वेटेज दिया गया था।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTETसमेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed