IDBI Bank Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता
IDBI Bank Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक ने उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और प्रबंधक के 136 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
IDBI Bank Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक ने उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और प्रबंधक के 136 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 20 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IDBI Bank Recruitment 2023: कुल पद
IDBI भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 136 पदों को भरना है। सभी की जानकारी निम्न प्रकार है :-
-
प्रबंधक - ग्रेड 'बी': 84 पद -
सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) - ग्रेड 'सी': 46 पद -
उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड 'डी': 06 पद
IDBI Bank Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं। -
“स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती – 2023-24 (द्वितीय चरण)” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। -
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
IDBI Bank Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।