ICMR-NIN Recruitment: एनआईएन में जूनियर मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी
ICMR NIN Recruitment 2023: आईसीएमआर एनआईएन में कई पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विस्तार
ICMR NIN Vacancies 2023: आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) में जूनियर मेडिकल ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, एसआरएफ (फूड एंड न्यूट्रिशन), एसआरएफ (एंथ्रोपोलॉजी / सोशियोलॉजी / सोशल वर्क), प्रोजेक्ट असिस्टेंट (फ्लेबोटोमिस्ट) और फील्ड वर्कर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं, जो 28 से 30 नवंबर 2023 और 05 से 07 दिसंबर 2023 के लिए निर्धारित हैं। इंटरव्यू सुबह साढ़े नौ बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है।
NIN Recruitment 2023 रिक्तियों की संख्या
आईसीएमआर एनआईएन में कुल 312 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या आप नीचे देख सकते हैं-
-
जूनियर चिकित्सा अधिकारी - 24 पद
-
वरिष्ठ तकनीकी सहायक - 48 पद
-
एसआरएफ (खाद्य एवं पोषण) - 72 पद
-
एसआरएफ (मानवविज्ञान/समाजशास्त्र/सामाजिक कार्य) - 24 पद
-
प्रोजेक्ट असिस्टेंट (फ्लेबोटोमिस्ट) - 48 पद
-
फील्ड वर्कर - 96 पद
ICMR NIN शैक्षणिक योग्यता
आईसीएमआर एनआईएन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास/एमबीबीएस/आयुष/बीडीएस डिग्री/ग्रेजुएट/मास्टर (एमएससी/एमपीएच)/पोस्ट ग्रेजुएशन (एमएससी/एमए) जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक अधिसूचना को पढ़कर ही आवेदन करें।