ICG Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक ने विभिन्न पदों पर निकालीं हैं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
ICG Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को फोरमैन स्टोर, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप बी और नन गैजेटेड पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICG Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय तटरक्षक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
ICG Recruitment 2022: 14 मार्च तक करें आवेदन
भारतीय तटरक्षक में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 12 से 18 फरवरी के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरकर महानिदेशक (डी रेक्ट के लिए), तटरक्षक मुख्यालय, भर्ती निदेशालय, सी-1, चरण- II, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-62, नोएडा, यूपी-201309 पर जल्द से जल्द भेज दें।
ICG Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय तटरक्षक भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को फोरमैन स्टोर, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप बी और नन गैजेटेड पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
ICG Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या - 11
सामान्य श्रेणी के लिए- 3
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए- 1
ओबीसी श्रेणी के लिए - 3
एससी श्रेणी के लिए - 3
एसटी श्रेणी के लिए- 1
ICG Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदानुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों के सत्यापन और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।