ICG CGCAT Exam 2025: आईसीजी सहायक कमांडेंट के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, इस जारी दिन होंगे प्रवेश पत्र
ICG Assistant Commandant Recruitment 2024: भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा की परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर की पर्ची जारी कर दी है। अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
विस्तार
ICG Assistant Commandant Recruitment 2024: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने सहायक कमांडेंट (AC) परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (joinindiancoastguard.cdac.in) के माध्यम से शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा तिथि भी जांच सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 140 पदों को भरना है।
आईसीजी सहायक कमांडेंट एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 48-72 घंटे पहले जारी किए जाएंगे।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है," कृपया ध्यान दें कि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षा की तारीख से 72 से 48 घंटे पहले लॉगिन करें। उम्मीदवार की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी मेल किया जाएगा।"
एडमिट पर उल्लिखित विवरण
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर फोटो, परीक्षा की तिथि, समय और स्थान का विवरण और परीक्षा के लिए निर्देश आदि विवरण शामिल होंगे।
जरूरी दिशानिर्देश
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र पर अंकित केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, केंद्र का गेट बंद होने का समय, तिथि, शिफ्ट और समय तथा स्थल की जांच कर लें।
- परीक्षा देने के लिए आपको अपनी ई-मेल आईडी याद रखनी होगी। आप
- बिना ई-मेल आईडी के लॉगइन नहीं कर पाएंगे।
- आपको ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित निर्देशों को सख्ती से पढ़ना होगा और
- उसी का पालन करें।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति तथा एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाना होगा।
- ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट रंगीन होना चाहिए।
- परीक्षा के समय सभी अनिवार्य दस्तावेज लाने होंगे।
एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- अब "आईसीजी एसी एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड पर विवरण देखें और सत्यापित करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।