फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS SO Admit Card 2024 out at ibps.in, check to download here

IBPS SO Admit Card 2024: आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, अभी यहां से करें डाउनलोड

Thu, 31 Oct 2024 07:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 31 Oct 2024 07:13 PM IST
सार

IBPS SO Admit Card 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान आज को स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर (शनिवार) को आयोजित होने वाली है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 896 स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिक्तियों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IBPS SO Admit Card 2024 out at ibps.in, check to download here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

IBPS SO Admit Card 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आज 31 अक्तूबर, 2024 को आईबीपीएस एसओ के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपने संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा स्थल, पता, शिफ्ट टाइमिंग आदि के बारे में सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
एडमिट कार्ड के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पता पता चल जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना अनिवार्य है, सॉफ्ट कॉपी के साथ परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अंतिम समय की भीड़ से बचने और परेशानी मुक्त परीक्षा के दिन के लिए अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें। 


परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा कुल 120 अंक होंगे। परीक्षा की समय अवधि 02 घंटे / 120 मिनट है।


एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • "सीआरपी-विशेषज्ञ अधिकारी विशेषज्ञ अधिकारी-XIII के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया" पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, "स्पेशलिस्ट ऑफिसर- XIII (CRP SPL-XIII) के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
  • अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ DOB दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, अब उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed