फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB PO scorecard 2022 released at ibps.in know how to check sarkari result

IBPS RRB PO scorecard 2022: आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 21 Sep 2022 10:29 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

IBPS RRB PO scorecard 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
IBPS RRB PO scorecard 2022 released at ibps.in know how to check sarkari result
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS RRB PO scorecard 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS ने आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल-1) यानी कि पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, 2022 के परिणाम के स्कोरकार्ड को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन मोड में जारी किया  गया है। जो भी उम्मीदवार इस बार आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोरकार्ड को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

IBPS RRB PO scorecard 2022: परिणाम हो चुके हैं जारी
जानकारी के लिए बता दें कि आईबीपीएस की ओर से पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 और 21 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आईबीपीएस ने 14 सितंबर, 2022 को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया था। अब स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार 30 सितंबर तक इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS RRB PO scorecard 2022: क्या होगी अगली प्रक्रिया?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा 01 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित है। जल्द ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

IBPS RRB PO scorecard 2022: ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब पीओ भर्ती परीक्षा के स्कोरकार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed