फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Recruitment 2026: Apply for Server Administrator, Programming Assistant and Assistant Posts

आईबीपीएस: 14.09 लाख सीटीसी वाली सरकारी नौकरी; ग्रेजुएशन-इंजीनियरिंग वालों के लिए मौका; जानें पात्रता मानदंड

Thu, 29 Oct 2026 10:30 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

आईबीपीएस भर्ती 2026 के तहत सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 29 अक्तूबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
IBPS Recruitment 2026: Apply for Server Administrator, Programming Assistant and Assistant Posts
IBPS Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D), प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B) और असिस्टेंट (ग्रेड B) के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 29 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 12 नवंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी करनी होगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर किया जाना है। भर्ती के आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 29 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026
शुल्क जमा करने की अवधि 29 अक्तूबर से 12 नवंबर 2026
परीक्षा और इंटरव्यू नवंबर 2026

 

परीक्षा और इंटरव्यू मुंबई स्थित आईबीपीएस कार्यालय में आयोजित किए जाने हैं। हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख अभी नहीं बताई गई है।

विज्ञापन

पदों के अनुसार योग्यता और आयु सीमा

तीनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और आयु सीमा निर्धारित है।

1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D)

  • आयु सीमा: 25 से 33 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल-टाइम BE/BTech डिग्री।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कार्य अनुभव: Linux Server Administration में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव और Layer 3 स्विच से जुड़े नेटवर्क प्रबंधन का बुनियादी अनुभव।

इस पद के लिए Linux सर्वर, नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा बैकअप और साइबर सुरक्षा से जुड़ा काम करना होगा।

2. प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B)

  • आयु सीमा: 23 से 30 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: BSc IT, BCA, BSc Computer Science या समकक्ष डिग्री अथवा कंप्यूटर साइंस/आईटी में BE/BTech।
  • कार्य अनुभव: UNIX/Linux वातावरण में काम करने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव।

उम्मीदवारों को डेटा प्रोसेसिंग, फाइल मैनेजमेंट, बेसिक प्रोग्रामिंग और MS Excel का ज्ञान होना चाहिए।

3. असिस्टेंट (ग्रेड B)

  • आयु सीमा: 23 से 30 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ नियमित स्नातक डिग्री।
  • कार्य अनुभव: डेटा वैलिडेशन, रिकॉर्ड मैनेजमेंट, MIS रिपोर्टिंग और बड़े डेटासेट के साथ काम करने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव।

इस पद के लिए MS Excel की उन्नत जानकारी आवश्यक है। इसमें फॉर्मूले, पिवट टेबल, डेटा क्लीनिंग और बेसिक ऑटोमेशन शामिल हैं।

IBPS Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

पद का नाम बेसिक सैलरी प्रति माह शुरुआती कुल वेतन (लगभग) अनुमानित सीटीसी
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D) ₹35,400 ₹73,020 ₹14.09 लाख
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B) ₹25,500 ₹54,210 ₹10.57 लाख
असिस्टेंट (ग्रेड B) ₹25,500 ₹54,210 ₹10.57 लाख

 

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन प्रक्रिया के तहत आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद की परीक्षा:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 90 मिनट
  • एप्टीट्यूड: 30 प्रश्न
  • प्रोफेशनल नॉलेज: 70 प्रश्न

प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों की परीक्षा:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 90 मिनट
  • जनरल अवेयरनेस: 20 प्रश्न
  • अंग्रेजी: 20 प्रश्न
  • रीजनिंग: 20 प्रश्न
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी: 20 प्रश्न
  • कंप्यूटर नॉलेज: 20 प्रश्न

गलत उत्तर पर संबंधित प्रश्न के अंकों का एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा।

दो साल का सर्विस बॉन्ड और एक साल की प्रोबेशन अवधि

चयनित उम्मीदवारों के लिए एक लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड का नियम भी है। नियुक्ति के बाद कम से कम दो साल की सेवा अनिवार्य होगी। इस अवधि को पूरा नहीं करने पर एक लाख रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, एक साल की प्रोबेशन अवधि भी बताई गई है। नियुक्ति मुंबई स्थित आईबीपीएस कार्यालय में होगी और संस्थान की ओर से आवास की सुविधा नहीं दी जाएगी।

IBPS Server Administrator, Programming Assistant and Assistant Notification - PDF
 

आईबीपीएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं:

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें।
  3. New Registration विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
  5. शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव का विवरण भरें।
  6. आवश्यक जानकारी जांचकर आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed