फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS postpones online recruitment exams for various posts

IBPS recruitment exam 2020: 9 अगस्त को होने वाली आईबीपीएस परीक्षाएं स्थगित, जानिए अब कब होंगी

Mon, 03 Aug 2020 02:08 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 03 Aug 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
IBPS postpones online recruitment exams for various posts
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

IBPS recruitment exam 2020: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संस्थान ने इन परीक्षाओं को स्थगित करते हुए इनकी तारीख आगे बढ़ी दी है। ये परीक्षाएं नौ अगस्त को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इनकी तारीख को आगे बढ़ाते हुए 12 अगस्त कर दी गई है। अलग-अलग पदों के लिए होने वाली ये भर्ती परीक्षाएं अब 12 अगस्त को कराई जाएंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Cochin Shipyard दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, यहां 300 से ज्यादा पद हैं खाली
विज्ञापन



दरअसल, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करते हुए उनकी तिथि आगे बढ़ाई है। इसके लिए संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि नौ अगस्त को होने वाली परीक्षाएं अब 12 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-AIIMS में हो रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने के लिए दें सिर्फ एक इंटरव्यू


ये भर्ती परीक्षाएं एनॉलिस्ट प्रोगामर, रिसर्च एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट टेक्निकल, हिंदी ऑफिसर एवं प्रोगामिंग असिस्टेंट आदि पदों के लिए होनी थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 29 पदों को भरा जाना है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए और पीजी में 55 फीसदी अंक चाहिए। इन पदों के लिए सलेक्शन ग्रुप इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इन परीक्षाओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed