फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk result 2024 out for prelims exam at ibps.in; check here

IBPS Clerk Result 2024 Out: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 27 Sep 2024 04:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Sep 2024 04:38 PM IST
सार

IBPS Clerk Result 2024 Out: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS Clerk result 2024 out for prelims exam at ibps.in; check here
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

IBPS Clerk Result 2024 Out: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने 10, 17, 18 अगस्त 2024 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए 27 सितंबर 2024 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी (ibps.in) पर ऑनलाइन जारी किया गया है। 

विज्ञापन


परीक्षा में उपस्थित होने वाले बैंकिंग उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण (पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि) का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन

इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स कट ऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड एक सप्ताह के भीतर यानी अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा जो आईबीपीएस कैलेंडर 2024 के अनुसार 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

मुख्य परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जिसमें रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और डेटा इंटरप्रिटेशन, वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी/हिंदी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। 

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर बाईं ओर दिखाई दे रहे "सीआरपी आरआरबी" पर क्लिक करें। 
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “सामान्य भर्ती प्रक्रिया- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चरण XIII" वाले टेक्स्ट पर क्लिक करें। 
  • अब "सीआरपी-आरआरबी-XIII-कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की परिणाम स्थिति" पर क्लिक करें।
  • प्रवेश प्रमाण पत्र के अनुसार अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि भरें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपना IBPS RRB क्लर्क परिणाम देखने के लिए "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अपना क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed