फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IB ACIO Recruitment 2023 Check Intelligence Bureau Notification Application Form Exam Date Eligibility Vacancy

IB ACIO Recruitment 2023: इंटेलीजेंस ब्यूरो में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sat, 23 Dec 2023 03:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 23 Dec 2023 03:49 PM IST
सार

IB ACIO II-Tech Recruitment 2023 : इंटेलीजेंस ब्यूरो में एसीआईओ-II और तकनीकी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IB ACIO Recruitment 2023 Check Intelligence Bureau Notification Application Form Exam Date Eligibility Vacancy
IB Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

IB ACIO Recruitment 2023: इंटेलीजेंस ब्यूरो की तरफ से सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड II और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 23 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 तक है। ई चालान के जरिए ऑफलाइन पेमेंट करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2024 तक है।  

विज्ञापन

IB ACIO Recruitment आयुसीमा

आईबी एसीआईओ II/टेक्नोलॉजी पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। एमएचए आईबी एसीआईओ II/टेक्नोलॉजी भर्ती परीक्षा 2023-2024 के तहत आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IB ACIO रिक्तियों का विवरण

इंटेलीजेंस ब्यूरो में एसीआईओ-II और तकनीकी पदों पर 226 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी 79 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार 147 पद

विज्ञापन

IB ACIO 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये, जबकि एससी/एसटी/ओएच उम्मीदवारों और सभी श्रेणी की महिलाओं को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / ई चालान मोड के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed