AFCAT 2 Result 2025 OUT: एफकैट-2 परीक्षा का परिणाम और मॉडल उत्तर कुंजी जारी; इस लिंक से करें डाउनलोड
IAF AFCAT 2 Result 2025: भारतीय वायुसेना ने एएफकैट 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू चरण के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट के साथ मास्टर उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2 2025 Result: भारतीय वायुसेना (IAF) ने एएफकैट 2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित हुई थी। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ वायुसेना ने मास्टर उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने लॉगिन पोर्टल पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और मॉडल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 23 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय है। इसके बाद, उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड नहीं की जा सकेगी।
आगे क्या होगा?
रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- फेज 1 – स्क्रीनिंग टेस्ट: इसमें इंटेलिजेंस और एप्टीट्यूड टेस्ट होंगे।
- फेज 2 – ग्रुप व साइकोलॉजिकल टेस्ट: इसमें समूह चर्चा, ग्रुप टास्क, मनोवैज्ञानिक आकलन और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल होगा।
- मेडिकल परीक्षा: इंटरव्यू पास करने वालों की चिकित्सीय जांच होगी।
- फाइनल मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
रिजल्ट के साथ ही वायुसेना कट-ऑफ अंक भी जारी करेगी, जिससे उम्मीदवार समझ सकें कि अगले चरण में जाने के लिए न्यूनतम अंक कितने जरूरी हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “AFCAT 2 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।