HSSC: हरियाणा में ग्रुप सी के 3112 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी; फरवरी से करें आवेदन, जानें कौन भर सकेगा फॉर्म
HSSC Group C, Stenographer 2026 Notification: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी चरण-II ग्रुप-सी और सीईटी चरण-II ग्रुप-सी (स्टेनो) के कुल 3,112 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। दोनों भर्तियों का आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आगे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC Group C 2026 Notification: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी चरण-II ग्रुप-सी और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। एचएसएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे कि फॉरेस्टर, ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टेनोग्राफर, ऑटो/डीजल मैकेनिक आदि के लिए कुल 3112 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-सी के माध्यम से ग्रुप सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि के दौरान आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
| अधिसूचना जारी | 9 जनवरी, 2026 |
| आवेदन शुरू | 2 फरवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 फरवरी, 2026 |
| कुल पद | 3,112 |
यह जानकारी आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक्स पर साझा की है।
विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत ग्रुप C के विभिन्न पदों और 03/2026 के तहत स्टेनो पद हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) January 9, 2026
अभ्यर्थी कुल 3112 पदों पर 02 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे तक आवेदन दे सकते हैं।
02/2026https://t.co/3EGgy5sKsZ
03/2026https://t.co/yrVmLp0HSW
यह भी पढ़ें: हरियाणा में ग्रुप-सी के 4227 पदों पर एक और भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
HSSC Group C Selection Process: एचएसएससी ग्रुप सी की चयन प्रक्रिया क्या है?
एचएसएससी ग्रुप सी मेन्स परीक्षा के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद कौशल परीक्षण शामिल है।
- शॉर्टलिस्टिंग (सीईटी स्कोर)
- सीईटी मुख्य परीक्षा
- कौशल परीक्षा (पद के अनुसार)
- दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण