फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hssc constable result 2021 released sarkari result of haryana commando wing at hssc.gov.in

HSSC Constable Result 2021: हरियाणा पुलिस कमांडो रिजल्ट 2021 घोषित, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को नौ दिसंबर करना होगा यह जरूरी काम

Thu, 02 Dec 2021 08:46 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 08:46 PM IST
सार

Haryana Police Commando Result 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कमांडो पुलिस पुरुष कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में कांस्टेबल उम्मीदवारों के लिए परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन के दौर से गुजरना होगा। 

विज्ञापन
hssc constable result 2021 released sarkari result of haryana commando wing at hssc.gov.in
हरियाणा कॉन्स्टेबल कमांडों विंग रिजल्ट 2021

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने गुरुवार, दो दिसंबर, 2021 को कमांडो विंग भर्ती लिखित परीक्षा में हरियाणा पुलिस पुरुष कांस्टेबल उम्मीदवारों के लिए परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पुरुष कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन के दौर से गुजरना होगा। 

विज्ञापन

 

जून में शुरू हुई थी कमांडो विंग में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया 14 जून को शुरू हुई और 26 जून, 2021 को समाप्त हुई। पुरुष कांस्टेबल (कमांडो विंग) के कुल 520 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार करना न भूलें यह काम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जारी किए गए हरियाणा पुलिस कमांडो विंग पुरुष कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब 09 दिसंबर, 2021 को पंचकूला पहुंचना होगा। आयोग ने सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को नौ दिसंबर की सुबह 09 बजे पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पहुचंने के लिए निर्देशित किया है। यहां उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

 

इन दस्तावेजों को लेकर पहुंचना होगा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डाउनलोड स्क्रूटनी फॉर्म, सभी मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों का सेट, एक आईडी प्रूफ और दस्तावेजों की जांच के लिए डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लाएं।
 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें HSSC Result 2021 पुलिस कमांडो परिणाम

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, “Result” टैब पर क्लिक करें।
  • अब “Result of written examination and notice to candidates for scrutiny of documents for the post of Male Constable (Commando Wing),Cat. No. 01"
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed