{"_id":"5d4d66c38ebc3e6cb56854e5","slug":"hssc-constable-gd-result-declared-check-via-direct-link-on-official-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HSSC Constable GD: परिणाम घोषित, यहां दी गई लिंक से देखें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HSSC Constable GD: परिणाम घोषित, यहां दी गई लिंक से देखें अपना रिजल्ट
Fri, 09 Aug 2019 05:57 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कॉन्स्टेबल (GD) के पदों पर नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। 500 SBC पदों के साथ कुल 2150 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब राज्य सरकार के निर्देश के बाद ये परिणाम जारी किए गए हैं। कोर्ट आदेश के अनुसार आयोग SBC पदों को अनारक्षित या सामान्य श्रेणी के तहत रखेगा।
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम इस खबर में आगे दी गई सीधी लिंक के जरिए आसानी से देख सकते हैं। आप HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
HSSC Male Constable GD Result : ऐसे देखें अपना परिणाम
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- दी गई संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर चेक करें।
- एक प्रिंट भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।
डायरेक्ट लिंक से HSSC पुरुष कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।