HSSC RESULT 2020: क्लर्क लिखित परीक्षा के परिणाम जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HSSC CLERK RECRUITMENT RESULT 2020: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एचएसएससी ने इस भर्ती से संबंधित लिखित परीक्षा का आयोजन 21 से 23 सितंबर 2019 के बीच किया था। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की वेरीफिकेशन के लिए कहा गया था। इसके लिए 4800 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। आयोग ने दस्तावेजों की वेरीफिकेशन के लिए 5 से 7 अगस्त, 2020 का समय निर्धारित किया था। इसके बाद आयोग ने अब इस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क के 4858 पद भरे जाएंगे।
HSSC CLERK RECRUITMENT RESULT 2020: ऐसे देखें परिणाम -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : परिणाम टैब वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : परिणाम देखने के लिए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपके सामने आपका परीक्षा परिणाम होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : परिणाम का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
HSSC CLERK RECRUITMENT RESULT 2020: ये रहा डायरेक्ट लिंक –
https://www.hssc.gov.in/hssccms/uploads/results/83619-final%20result-clerk.pdf