Sarkari Naukri 2022: सेंट्रल कमांड मुख्यालय में ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां, दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
Sarkari Naukri 2022: इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 43 निर्धारित की गई है। इनमें से 17 पद हेल्थ ऑफिसर और 26 पद वाशरमैन के लिए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भी देने होंगे।
विस्तार
Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सेंट्रल कमांड मुख्यालय/HQ Central Command ने ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑफलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती का विज्ञापन 30 जुलाई, 2022 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताए गए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के निर्धारित पते पर भेज सकती है।
सेंट्रल कमांड मुख्यालय की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने के 45 दिनों तक होंगे। उम्मीदवार किसी भी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले तक ही अपना आवेदन भेज दें।
इतने पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 43 निर्धारित की गई है। इनमें से 17 पद हेल्थ ऑफिसर और 26 पद वाशरमैन के लिए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भी देने होंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास की मांगी गई है। हेल्थ इंस्पेक्टर के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 और अधिकतम आयु-सीमा 27 वर्ष। वहीं, वाशरमैन के पदों के लिए यह 18 से 25 वर्ष के बीच है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि योग्यता मानदंडों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वे विस्तृत नोटिफिकेशन को पढ़ें और फिर आवेदन करें।
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारुप में भरकर और दस्तावेजों के साथ में अटैच कर के आगे दिए गए पते पर भेजना होगा। पता- कमांडेंट, कमांड हॉस्पिटल (सेंट्रल कमांड), लखनऊ- 226002