HPSC SSO Registrations: एचपीएससी एसएसओ के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि; इस लिंक से तुरंत करें आवेदन
HPSC SSO Registrations: हरियाणा लोक सेवा आयोग आज, 26 मार्च को एचपीएससी एसएसओ के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें।
विस्तार
HPSC SSO Registrations: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) आज, 26 मार्च को विभिन्न विभागों में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (SSO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 23 रिक्तियों को भरना है।
HPSC SSO Registrations: रिक्ति विवरण
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (विस्फोटक)- 01
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (अपराध स्थल)- 04
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (विष विज्ञान)- 04
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (मनोविज्ञान)- 05
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (एनडीपीएस)- 02
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (डीएनए)- 03
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैलिस्टिक्स)- 03
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (लाई डिटेक्शन)- 01
आवेदन शुल्क
विभिन्न विभागों में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि महिला/एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए कुल 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
विज्ञापन के सामने उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करें।
उसके बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।