फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC PGT Recruitment 2023 Application Begins for 4473 Posts at hpsc.gov.in Know How to Apply

HPSC PGT Recruitment 2023: हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के पद पर भर्ती , जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Fri, 30 Jun 2023 10:48 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Fri, 30 Jun 2023 10:48 PM IST
सार

HPSC PGT Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की तरफ से विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
HPSC PGT Recruitment 2023 Application Begins for 4473 Posts at hpsc.gov.in Know How to Apply
HPSC PGT Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

HPSC PGT Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की तरफ से विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

HPSC PGT Recruitment 2023: कुल पद

हरियाणा लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 4473 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) पदों को भरना है। इनमें मेवात कैडर के लिए 19 विभिन्न विषयों के लिए 613 पद हैं और बाकी हरियाणा के लिए 3863 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया hpsc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। इन पदों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

एचपीएससी पीजीटी मेवात कैडर के लिए कुल पद :

  • रसायन विज्ञान - 38 पद
  • वाणिज्य - 07 पद
  • कंप्यूटर साइंस - 78 पद
  • अर्थशास्त्र - 07 पद
  • अंग्रेजी - 73 पद
  • ललित कला - 17 पद
  • भूगोल - 01 पद
  • हिंदी - 70 पद
  • इतिहास - 53 पद
  • गृह विज्ञान - 01 पद
  • गणित - 65 पद
  • संगीत - 03 पद
  • शारीरिक शिक्षा - 45 पद
  • भौतिकी - 24 पद
  • राजनीति विज्ञान - 47 पद
  • मनोविज्ञान - 01 पद
  • समाजशास्त्र - 02 पद
  • उर्दू - 21 पद
  • जीवविज्ञान - 60 पद


एचपीएससी पीजीटी हरियाणा कैडर के लिए कुल पद :

  1. वाणिज्य - 180 पद
  2. कंप्यूटर विज्ञान - 1633 पद
  3. ललित कला - 580 पद
  4. इतिहास - 220 पद
  5. संगीत - 80 पद
  6. गणित- 250 पद
  7. शारीरिक शिक्षा - 680 पद
  8. राजनीति विज्ञान - 240 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

HPSC PGT Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। सभी महिला/एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है। वहीं महिला समेत अन्य आरक्षित श्रेणियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

विज्ञापन

HPSC PGT Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती के लिए चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, विषय परीक्षण का ज्ञान और शारीरिक साक्षात्कार/वाइवा के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में चयनित होने के बाद उम्मीदवार को 47 हजार 400 रुपये से लेकर 1 लाख 51 हजार 100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

HPSC PGT Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके होमपेज पर “advertisement” पर क्लिक करें। 
  • फिर पीजीटी हरियाणा/मेवात पदों (विषय के अनुसार) के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें औरसभी जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी भरें। 
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed