फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA Patwari Notification 2025 out: Apply Online from 12th Dec for 530 Posts, check details here

HPRCA Patwari Recruitment: हिमाचल में निकली पटवारी की बंपर भर्ती, 12वीं पास इस तारीख से करें आवेदन; जानें वेतन

Sat, 06 Dec 2025 05:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 06 Dec 2025 05:37 PM IST
सार

HPRCA Patwari Notification 2025: हिमाचल प्रदेश में पटवारी की बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के माध्यम से 530 पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास उम्मीदवार इस निर्धारित तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
HPRCA Patwari Notification 2025 out: Apply Online from 12th Dec for 530 Posts, check details here
HPRCA Patwari Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

HPRCA Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 6 दिसंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर एचपीआरसीए पटवारी भर्ती अधिसूचना 2025 जारी की है। आयोग पटवारी (नौकरी-प्रशिक्षु) के 530 रिक्तियों को भरेगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन
Trending Videos

देखें श्रेणीवार रिक्तियां

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (अनारक्षित) 210
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 64
सामान्य (WFF) 6
एससी (UR) 100
एससी (BPL) 19
एससी (WFF) 3
एसटी (UR) 19
एसटी (BPL) 6
ओबीसी (अनारक्षित) 81
ओबीसी (BPL) 19
ओबीसी (WFF) 3
कुल 530
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता  

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की रीति-रिवाज, स्थानीय बोलियां और कंप्यूटर का थोड़ा ज्ञान होना लाभदायक होगा।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। कुछ विशेष वर्गों को आयु में छूट दी गई है, जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक - इनके लिए अधिकतम आयु 50 साल है।

विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें 100 रुपये परीक्षा शुल्क और 700 रुपये प्रसंस्करण शुल्क शामिल है। यदि कोई सुधार करना हो तो इसके लिए अलग से 100 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

उम्मीदवारों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसकी अवधि डेढ़ घंटे होगी और अन्य विवरण आयोग द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। इस पद के लिए उम्मीदवारों को 12,500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश सरकारी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Patwari Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
  • लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पता संबंधी जानकारी भरें।
  • ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें।
  • सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन की कॉपी और पेमेंट रसीद डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

 

देखें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed