HPPSC Skill Test Admit Card: हिमाचल पीएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें
HPPSC Skill Test Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 23 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPPSC Skill Test Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने राज्य में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। इसे ऑनलाइन मोड में डाउनलोड किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 23 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा आयोग द्वारा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
यहां होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी की गई जारी किए गए शॉर्ट नोटिस के अनुसार, आयोग 23 अगस्त 2022 को अपराह्न 3:00 बजे से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, क्लास- III (नॉन गैजेटेड) के पद के लिए स्किल टेस्ट यानी टाइपिंग / शॉर्टहैंड परीक्षा का आयोजन करेगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि स्किल टेस्ट यानी सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद के लिए टाइपिंग / शॉर्टहैंड का स्थान अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट कॉलेज संजौली, शिमला-6 में तय किया गया है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर जाएं।
- अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।