फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC HPAS Admit Card released at hppsc.hp.gov.in know how to check it here

HPPSC HPAS Admit Card: हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 08 Oct 2022 02:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 02:48 PM IST
सार

HPPSC HPAS Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 के माध्यम से कुल 29 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
HPPSC HPAS Admit Card released at hppsc.hp.gov.in know how to check it here
HPPSC HPAS Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPPSC HPAS Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे आयोग के पोर्टल पर जाकर चेक किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

इस तारीख को होगी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा -2021 का आयोजन रविवार 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए राज्यभर में विभिन्न स्थानों पर केंद्रों का निर्धारण किया गया है। ये उम्मीदवरों के प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती  
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 के माध्यम से कुल 29 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed