फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC Assistant Engineer CBT Admit Card Released Check Here Exam Date Schedule

HPPSC Exam: एचपीपीएससी सहायक अभियंता सीबीटी परीक्षा 12 दिसंबर से होगी, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

Mon, 06 Dec 2021 02:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 02:18 PM IST
सार

HPPSC AE CBT Exam Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने सहायक अभियंता पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। एचपीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती के लिए सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 12, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
HPPSC Assistant Engineer CBT Admit Card Released Check Here Exam Date Schedule
HPPSC Exam 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

HPPSC Assistant Engineer Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने सहायक अभियंता पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के जरिये हिमाचल प्रदेश सरकार की कंपनियों HPPTCL और HPPCL में काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एचपीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती के लिए सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 12, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों को दोपहर 12 बजे रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इलेक्ट्रिकल डिसिप्लिन की परीक्षा 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। HPPTCL में इलेक्ट्रिकल और सिविल डिसिप्लिन की परीक्षा क्रमशः 13 और 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

एचपीपीएससी एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

एचपीपीएससी जल्द ही पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना सुनिश्चित करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में वैध आईडी प्रूफ भी ले जाना चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, सभी अंतरिम रूप से भर्ती हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त वेबसाइट से उम्मीदवारों को निर्देश के साथ अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र में ई-प्रवेश पत्र लाएं। परीक्षा और किसी भी उम्मीदवार को ई-प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
 

COVID-19 दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा

आधिकारिक अधिसूचना में आगे लिखा गया है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी एसओपी/ दिशा-निर्देशों का पालन करें और साथ ही कोविड-19 महामारी के संबंध में समय-समय पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। उम्मीदवारों को सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी, हर समय मास्क पहनना होगा और जब भी आवश्यकता हो, सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। किसी भी मामले में पूछताछ के लिए, उम्मीदवार आयोग के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक टेलीफोन नंबर 0177-2624313/ 2629739 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed