फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC application begins for 3000+ Group - C posts; check here for steps to apply, read all details

HSSC Recruitment 2024: एचएसएससी ग्रुप-सी पदों के 3000+ पदों के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Mon, 22 Jul 2024 03:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 22 Jul 2024 03:12 PM IST
सार

HSSC Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HSSC application begins for 3000+ Group - C posts; check here for steps to apply, read all details
HSSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HSSC Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से खोल दी है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- hssc.gov.in. पर जाकर 31 जुलाई, 2024 (रात 11.59 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य समूह 6 में विभिन्न विभागों/बोर्ड/निगम आदि में कुल 3134 पदों को भरना है, जिसमें ग्रुप-सी कॉमर्स के 1296 और ग्रुप-सी स्टेनो के 1838 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

आयु सीमा- आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।

आवेदन शुल्क- इसके लिए सभी वर्ग के उम्मीदवार बिल्कुल मुफ्त आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता
  • कॉमर्स के इस पद पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्स की डिग्री/मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा तक हिंदी/संस्कृत का अध्ययन करना चाहिए। 
  • स्टेनो पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए एचएसएससी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा पास करना भी जरूरी है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

हरियाणा स्टेनो और कॉमर्स ग्रुप की इस भर्ती में उम्मीदवार अंतिम तिथि से 31 जुलाई तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म भरने की भी यही आखिरी तारीख है। भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं या एचएसएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- hssc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, विज्ञापन संख्या 07/2024 या विज्ञापन संख्या 10/2024 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • पद चुनकर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें। 
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed