फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   How to know the name of the SSC CGL 2024 exam center, Know when you will be able to download admit card

SSC CGL 2024: कैसे पता चलेगा परीक्षा केंद्र का नाम? जानें कब से डाउनलोड कर सकेंगे एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड

Fri, 06 Sep 2024 07:04 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2024 07:04 AM IST
सार

SSC CGL Admit Card 2024: एसएससी ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
How to know the name of the SSC CGL 2024 exam center, Know when you will be able to download admit card
SSC CGL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC CGL 2024: भारत सरकार के शीर्ष मंत्रालयों, संगठनों और विभागों में विभिन्न पदों पर समूह बी और समूह सी अधिकारियों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष इस परीक्षा की शुरूआत 9 सितंबर से होने जा रही है। एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर के बीच आयोजित होनी है। जिन भी उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

सीजीएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

आयोग ने टियर-1 की परीक्षा के लिए दक्षिणी क्षेत्र के एडमिट कार्ड जारी भी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। हालांकि, अभी तक कुछ उम्मीदवार जब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, तो उन्हें सिर्फ रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, शहर और समय की जानकारी प्राप्त हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Admit Card Download: तीन दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

इस जानकारी के साथ ही आयोग ने सूचित भी किया है कि उम्मीदवार किस तारीख से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। उदाहरण के लिए अगर आपकी परीक्षा 23 सितंबर को होनी है, तो आप 19 सितंबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

अगर Contents not Verified लिखा आ रहा है तो...

कुछ उम्मीदवारों के आवेदन की स्थिति में अभी भी 'Contents not Verified' लिखा आ रहा है। उम्मीदवार इसको लेकर परेशान हो रहे हैं।  SSC CGL आवेदन के लिए "लागू प्राप्त (Contents not Verified)" स्थिति आम तौर पर यह दर्शाती है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है, लेकिन आपके द्वारा प्रदान किए गए विवरणों के लिए सत्यापन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है।

इसके पीछे लंबित सत्यापन, दस्तावेजों की समीक्षा, तकनीकी विलंब या अपूर्ण जानकारी जैसे कुछ कारण हो सकते हैं। यदि स्थिति लंबे समय तक अपरिवर्तित रहती है, तो अपने आवेदन की स्थिति पर स्पष्टीकरण के लिए एसएससी ग्राहक सहायता से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed